फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसा सर्वे, जिंदा किसान को दर्शा दिया मृत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। घर बैठे इंडेंट की इंतजार कर रहे किसान को पर्चियां नहीं मिली। किसान ने अपने खाते की जांच कराई तो यह जानकार उसके होश उड़ गए कि रिकॉर्ड में उसे मृत दर्शा दिया गया। किसान ने गन्ना विभाग को मामले से अवगत कराया। दोबारा से किसान का बांड चालू कराया जा रहा है। डीसीओ सुशील कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है कि किसकी चूक से ऐसा हुआ।
विज्ञापन

सरूरपुर कलां गांव के किसान हरपाल को एक भी पर्ची नहीं मिली तो वह अपने खाते की जांच कराने कंप्यूटर सेंटर पर पहुंचा। गन्ना विभाग की वेबसाइट पर रिकॉर्ड चेक किया तो रिकॉर्ड में उसे मृत दर्शाया है, इस कारण उसकी एक भी पर्ची जारी नहीं की गई। किसान हरपाल सिंह ने बताया वह आठ बीघे जमीन पर गन्ने की फसल है। किसान सुभाष नैन के सहयोग से जांच कराने पर खुलासा हुआ कि उसे मृत दर्शाया गया है।
जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार और कंप्यूटर ऑपरेटर से इसकी शिकायत की। इससे विभाग में हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत किसान को खाता चालू करवाने और पर्ची भिजवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गन्ना विभाग के विशेष सचिव प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि सर्वे के दौरान जिस भी कर्मचारी यह काम किया है उसके जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी। किसान अपने अधिकार पत्र और फर्द जमा करवा दें तो तुरंत ही उसका खाता चालू हो जाएगा।

विभाग कर रहा किसानों को परेशान
समाज सेवी सुभाष नैन ने बताया गन्ना विभाग किसानों को परेशान कर रहा है। पहले रिजेक्ट गन्ना न खरीदकर सबसे ज्यादा परेशानी पहुंचाई। वहीं गांव के किसान को बॉड बंद कर मृत घोषित कर दिया। यह ही नहीं कई किसानों को बिना वजह से दिक्कत में डाला है। इसके विरोध में वह उच्चाधिकारियों से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें