फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रटौल में स्वास्थ्य विभाग की टीम का छापा मेडिकल स्टोर बंद करके भागे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव में नकली और नशीली दवा की ब्रिकी होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामारी की। इससे कई स्टोर संचालक दुकान बंद करके चले गए। टीम को किसी भी स्थान पर प्रतिबंधित दवा बिकती हुई नहीं मिली।
विज्ञापन

रटौल गांव में किसी ने स्वास्थ्य विभाग को लिखित शिकायत कर बताया कि नकली और नशीली दवा बेची जा रही है। इस पर संज्ञान लेकर स्वास्थ्य खेकड़ा सीएचसी प्रभारी डॉ. अरविंद मलिक, खेकड़ा ड्रग्स इंस्पेक्टर वैभव बब्बर और फार्मेसिस्ट धर्मेन्द्र ने दुकान गांव में पहुंचकर मेडिकल स्टोरों और चिकित्सकों की क्लीनिक पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। वहां पर किसी के पास भी प्रतिबंधित दवाई नहीं मिली। टीम का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें