फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

डीएवी पब्लिक स्कूल में बुधवार को बाल दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। फैंसी ड्रेस और नृत्य नाटिका के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। ।
मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक एनआर शर्मा और विमला सिंह रही। प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता ने विद्यालय की योजना और विशेषता को अभिभावकों अवगत कराया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने भारत माता, शिव, बाल हनुमान, राम कृष्ण, मिस यूनिवर्स, एंजेल्स के आकर्षक पोशाक ने मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ सर्वोदय पब्लिक स्कूल के दो छात्रों ने दौड़ और कबड्डी में प्रथम स्थान आने पर उन्हें स्वर्ण पदक प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रबंधक जयचंद ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के तत्वावधान में जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली में हुई राष्ट्रीय स्तर की दौड़ प्रतियोगिता में रोहित भाटी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिग्विजय सिंह ने मुजफ्फरनगर में स्टेट लेवर ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया । इस मौके पर प्रधानाचार्य महक सिंह हुड्डा, उप प्रधानाचार्य अमित तेवतिया, पीटीआई अरविंद धामा, कृष्ण जयंत, रविंद्र कुमार, सोनू शर्मा, वरुण शर्मा, अमरीश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें