फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई यमुना में डूबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने यमुना पर आस्था की डुबकी लगाई। परिवार में सुख समृद्धि की कामनाएं की गई। यमुना मैया की पूजा अर्चना की गई। सूर्य देव को जलार्पित किया। मेले में श्रद्धालुओं ने खरीददारी की। प्रशासन ने गोताखोरों को तैनात किया।
विज्ञापन

शनिवार को यमुना क्षेत्र के विभिन्न गांव, कस्बे और शहर के हजारों की संख्या में श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा को लेकर यमुना में डुबकी लगाने के लिए पहुंचे। पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ अर्जित किया। दूर दराज से भक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली, बाइक, टैंपो, थ्रीव्हीलर, बुग्गी में सवार होकर यमुना पर पहुंचे। डुबकी लगाकर अपने देवी देवताओं को याद कर उनके अपने परिवार में सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। सूर्य को जलार्पित किया। परिवार के साथ लोगों ने यमुना में स्नान किया। बच्चों का मुंडन कराया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रही। संदिग्ध युवक और मनचलों से पूछताछ की जा रही है। महिला श्रद्धालु की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस कर्मी तैनात की । परिवार के साथ छोटे बच्चों ने लहरों में मस्ती की। प्रशासन की और लोगों की सुरक्षा के लिए चार गोताखोरों की तैनाती की, जो यमुना के किनारे घूमते हुए स्नान कर रहे लोगों पर नजर रखे थे।

भक्तों ने मेले में खरीददारी की
दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना में स्नान करने के बाद मेले में खरीददारी की। बच्चों ने खेल खिलौने खरीदे तो महिलाओं ने अपने श्रृंगार का सामान खरीदा। खाने-पीने की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें