अमीनगर सराय (बागपत)। बुखार का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। गौसपुर गांव में शुक्रवार की रात में बुखार से सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मचा है।
अमीनगर सराय क्षेत्र के गौसपुर निवासी इस्माइल का बेटा मोहम्मद कैफ (7), कक्षा एक का छात्र था। वह पिछले आठ दिन से बुखार से पीड़ित था। परिजन उसका पड़ोसी गांव के चिकित्सक से इलाज करा रहे थे। हालत में सुधार न होने पर बालैनी के नर्सिंग होम में भर्ती करया । शुक्रवार की रात में उसकी अचानक हालत बिगड़ गई। चिकित्सकों ने उसका उपचार किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बुखार को लेकर ग्रामीण दहशत में है। कई ओर लोग भी बुखार से ग्रस्त है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से गांव में कैंप लगाने की मांग की। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा का कहना है कि गांव में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।