किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
दोघट। गन्ना समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों की दाहा गांव में बैठक हुई। बैठक में गन्ना बकाया भुगतान एवं गन्ना भाव को लेकर शीघ्र आंदोलन की चेतावनी दी गई। गांव के बस स्टैंड पर गन्ना किसानों की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों का शोषण कर रही है। किसानों को अभी तक गत वर्ष का बकाया गन्ना भुगतान नहीं दिलवाया गया है। गन्ना भाव भी मात्र 10 रुपये प्रति कुंतल बढ़ाकर किसानों के साथ भद्दा मजाक किया है। सरकार एवं गन्ना मिल मालिकों की मिलीभगत के चलते किसानों का शोषण किया जा रहा है। भैसाना और किनौनी मिलों के अलावा मलकपुर मिल ने भी किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान नहीं किया है। किसानों के गन्ने का भाव भी देरी से घोषित किया ताकि किसान गन्ना भाव के लिए आंदोलन न शुरू कर दें। किसानों ने चेतावनी दी की अगर शीघ्र ही गन्ना बकाया भुगतान न कराया गया तो किसान मिलों के खिलाफ धरना शुरू कर देंगे। बैठक में सुरेंद्र, नरेश, अजय, पूर्णचंद, अमरपाल, रहीसू, इस्लामू, अरविंद, महेंद्र, योगेंद्र, प्रवेश, सुरेशपाल आदि मौजूद रहे।
समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना होगा
दोघट। कस्बा टीकरी में हरिओम राठी के आवास पर विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ पंडित राजीव शर्मा और पंडित आकाश शास्त्री ने कराया। हरिओम सपत्नीक यज्ञमान रहे। हरिओम ने कहा कि इस तरह की जयंती पर समाज में अच्छे कार्य करने चाहिए। कृष्णपाल, ऋषिपाल, पिंटू राठी, ओमपाल राठी, रामपाल राठी, कृष्णपाल राठी, रामवीर, उदय, शशिकांत उपस्थित रहे।