फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी पर चिकित्सकों से हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसूता को रेफर करने पर किया हंगामा
विज्ञापन

- सीएचसी पर चिकित्सकों से हाथापाई

बिनौली (बागपत)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनौली पर बृहस्पतिवार रात महिला को प्रसव के दौरान चिकित्सकों द्वारा रेफर करने पर तीमारदारों और अन्य लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सीएचसी पर हंगामा करते हुए स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इससे चिकित्सकों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत किया। इस मामले में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने एक नामजद और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

बिनौली गांव निवासी अनीशा पत्नी साजिद को प्रसव कराने के लिए आशा वर्कर पूजा रात मेें करीब साढ़े आठ बजे सीएचसी पर पहुंची। चिकित्सकों ने महिला की जांच आदि करने के बाद बागपत जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसे लेकर महिला के साथ आए लोगों ने वहां पर हंगामा शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि चिकित्सकों की मनमानी का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ता है। इस दौरान कुछ चिकित्सकों ने उन्हेें समझाने का भी प्रयास किया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और किसी तरह महिला के परिजनों को शांत किया। चिकित्सक डॉ. आकाश चौधरी ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध मेें सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल बंसल का कहना था कि प्रसव के लिए महिला मरीज की स्थिति जटिल थी। इसलिए सीएचसी से रेफर किया गया था। पूरे प्रकरण की जानकारी सीएमओ को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें