फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं जुलूस निकाला तो कहीं आतिशबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी/छपरौली। छपरौली कस्बे में भाजपा सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के केन्द्रीय राज्यमंत्री बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया। भाजपाइयों ने सरस्वती शिशु मंदिर में हवन का आयोजन किया। लोगों ने कहा सांसद को केंद्र में राज्यमंत्री बनने से क्षेत्र का विकास तेजी से होगा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आभार व्यक्त किया गया। भाजपा के मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, आरआरडी उपाध्याय, सुरेंद्र चौहान, यज के ब्रह्मा योगेंद्र आर्य रहे। रूपेंद्र, बलराम जिंदल, सोनू शर्मा, डॉ. जगदीश प्रसाद, रोहताश गुर्जर, अखिलेश शर्मा, तेजबीर, इमरान पठान, डॉ. अमित, आशीष रुहेला, गोल्डी, मुकेश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

टटीरी में युवाओं ने ढोल नगाड़ों से खुशी का इजहार किया। कस्बे में जुलूस निकाला। अमित मानव, महेश गोयल, मोंटी, गौरव, पुलकित, हैप्पी, सौरभ, रोहित कुमार, सचिन, नीरज शर्मा, अंकित, रोहित, विराट, राजीव मानव, योगेश शर्मा, सुभाष कुमार आदि मौजूद रहे। भाजपा जिला मंत्री प्रियंका आर्या, मनोज आर्य, कौशल त्यागी, डॉ. सुभाष त्यागी, सभासद अशोक सिंघल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेश पाल ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। बागपत शहर के चौहान एंकलेव में भाजपा नेता अजय चौहान के नेतृत्व में आतिशबाजी की गई। सांसद के केंद्रीय मंत्री मंडल में जगह मिलने पर मिठाई बांटी। इस दौरान सुधारस, अरविंद राणा, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें