बागपत। ठाकुरद्वारा मंदिर से श्रीकृष्ण की रथयात्रा निकाली । इस यात्रा का शुभारंभ मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने पूजा अर्चना कर किया। इस दौरान मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
शनिवार को शहर के ठाकुरद्वारा मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसमें पंडित कृष्णानंद शास्त्री ने आरती कर श्रद्धालुओं को पंच मेवा का प्रसाद वितरित किया। रथयात्रा यमुना रोड से होते पक्का घाट, कोर्ट रोड, बड़ा बाजार से होते मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान यात्रा में तीन बैंड पार्टी व देश भक्ति की झांकी सबसे आकर्षण का केंद्र बने। भक्तों ने जगह-जगह रथयात्रा का स्वागत किया । इसके बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया । इसमें समिति के अध्यक्ष अजीत गोयल, लोकेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, पूर्व चेयरमैन रोहताश गुप्ता, अजय गोयल, मनीष गर्ग, नरेश गुप्ता, संजय, मनोज, रवि, राकेश गर्ग, विकास गोयल, आशु आदि रहे।