बड़ौत (बागपत)।
रालोद कार्यकर्ताओं ने नगर में आए दिन हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाने आदि मांगों को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
बृहस्पतिवार को रालोद के नगर अध्यक्ष डॉ. इरफान मलिक के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्ता तहसील में पहुंचे और प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में लड़कियों के स्कूलों और कॉलेजों और भीड़ वाले इलाकों में पुलिस की व्यवस्था करने, पुलिस की एंटी रोमियो टीमों को सक्रिय करने, शहर की जाम की समस्या हल कराने, नगर के भीड़भाड़ वाले चौराहों पर स्कूल और कॉलेजों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाने, शहर क्षेत्र से अतिक्रमण हटवाने की मांग की। इसमें हाजी जमीरुद्दीन अब्बासी, बिलाल अलवी, जावेद खान, इस्लाम, सपन जैन, नसरूदीन, लोकेंद्र, धर्मेंद्र कुमार, प्रमेंद्र तोमर, दानिश, जुनेद आदि रहे।