फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने डीआईओएस को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने विभिन्न मांगों को लेकर डीआईओएस का घेराव किया। उन्होंने कहा यदि मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
विज्ञापन

संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य और जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिमाह वेतन भुगतान में विलंब, नई पेंशन कटौती में सरकारी अंशदान जमा न होने, एक सप्ताह में शिक्षकों के खातों अंशदान की धनराशि जमा की मांग उठाई। शिक्षकों ने प्रवक्ता पदों पर पदोन्नति स्वीकृति होने पर निर्गत शासनादेश के क्रम में एक अतिरिक्त वेतन वृद्धि का मामला उठाया। बढ़ी महंगाई और बोनस की अनुदान की भी मांग की। उन्होंने कहा मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया तो इसके परिणाम गंभीर हो सकते हैं। इनमें राममोहन भारद्वाज, बल्लभ सिंह शर्मा, अजय राज शर्मा, इंद्रपाल सिंह, कुलदीप, पंकज शर्मा, डॉ. जाकिर हुसैन, सूबे सिंह, प्रदीप कुमार, धर्मवीर, ओमबीर, जितेंद्र पाल, संजय शर्मा, राजेंद्र शर्मा, ओंकार दत्त आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें