फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक खेती से बेहतर उपज लें किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी कृषि मेले में किसानों को उपयोगी जानकारी दी । इसमें वक्ताओं ने कहा आधुनिक तरीके और उत्तम बीजों का चयन कर किसान बेहतर उपज ले सकते हैं। किसानों को समय-समय पर कृषि विशेषज्ञों की सलाह लेनी चाहिए।
विज्ञापन

शनिवार को छपरौली विकास खंड में तीन दिवसीय प्रदर्शनी के अंतिम दिन सहायक विकास अधिकारी पंचायत कृष्णपाल मान और सहायक विकास अधिकारी कृषि रामवीर सिंह पंवार ने मेले का समापन किया। वक्ताओं ने कहा किसान बेहतर उपज के लिए बेहतर बीजों का चयन करें। आधुनिक खेती से ही लाभ लिया जा सकता है। सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की लोगों को जानकारी नहीं होने की वजह से उनका लाभ आम आदमी तक नहीं पहुंच पाता। प्रदर्शनी एवं मेलों के आयोजनों से योजनाओं की जानकारी आम आदमी तक पहुंचाने का लक्ष्य है। वक्ताओं ने किसानों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विषय में जानकारी दी। इसमें भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रवीण खोखर, सहायक विकास अधिकारी कृषि महेश खोखर, ओमकार प्रधान, अरुण रठौड़ा, श्याम सिंह हलालपुर, राजीव हलालपुर, सौराज सिंह, रविंद्र और हरेंद्र मौजूद रहे।
सहायक विकास अधिकारी (कृषि) महेश खोखर ने बताया राजकीय कृषि बीज भंडार छपरौली पर सोमवार को किसान गोष्ठी होगी। किसानों को कृषि की नवीन तकनीक जानकारियां दी जाएगी। उन्नत खेती के तरीके बताए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें