श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों को सजाया
बड़ौत (बागपत)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नगर में श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर विशेष पूजा -अर्चना की। इस अवसर पर नगर के मंदिरों को सजाया और देर रात तक मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नगर के पंचवटी मंदिर, पंचमुखी मंदिर, रेलवे स्टेशन स्थित वैष्णो मंदिर, ठाकुरद्वारा शिव मंदिर, पट्टी चौधरान शिवालय, विश्वकर्मा मंदिर व अन्य मंदिरों को सजाया । इस दौरान मंदिरों में श्रीकृष्ण की भव्य झांकियों का आयोजन किया । महिलाएं और बच्चे मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना करते देर रात करते देखे गए और श्रीकृष्ण का पालना भी झुलाया गया। इस अवसर पर सुरक्षा की भारी व्यवस्था की। मंदिरों के आसपास पुलिस तैनात थी।