फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

में पंडित दीन दयाल उपाध्याय के विचारों को आगे बढ़ाना है- डाँ. चंद्रमोहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्र मोहन ने कहा भाजपा स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से देश की सेवा करने वालों को सम्मानित कर रही। इसी कार्यक्रम के तहत शनिवार को क्षेत्र की 125 स्वयंसेवी संस्थानों के पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शनिवार को दिगंबर जैन कॉलेज के तीर्थंकर महावीर हाल में दीन दयाल उपाध्याय शताब्दी वर्ष के अंतर्गत सेवा सहयोगी संगम कार्यक्रम में उन्होंने कहा हिंदुस्तान में सती प्रथा को समाप्त करने का कार्य राजा राम मोहन राय ने सामाजिक संगठन की मदद से देश में चलाया था। इसमें मनोज शिवाच ने कहा पीएम मोदी के आह्वान पर सामाजिक संस्थाओं ने देश में स्वच्छ भारत अभियान चलाया है। जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कहा हमारा काम सरकार बनाना नहीं था। हमारा उद्देश्य विकास करना, काम करना, सेवा करना है। बड़ौत विधायक केपी मलिक ने कहा सरकार बनने के बाद क्षेत्र में गुंडाराज समाप्त हो गया। दिल्ली-सहारनपुर मार्ग के घोटाले की जांच हो रही है। मीट की दुकानें बंद हो गई है। बड़ौत अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक बिजेंद्र शर्मा ने कहा देश में कौशल ऋण योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण विकास योजना, सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय कैरियर सेवा आदि योजनाएं पंडित दीन दयाल उपाध्याय शताब्दी वर्ष के रूप में मनाई जा रही है। मेरठ कॉलेज मेरठ के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं भाजपा नेता अमित राणा ने कहा भाजपा की सरकार के बाद भ्रष्टाचार कम हुआ है और विकास के कार्य बढ़ रहे हैं और प्रदेश में गुंडाराज समाप्त करने की कार्रवाई चल रही है। कार्यक्रम में अनिल तोमर, कृष्ण कुमार, चंद्रवीर तोमर, राजन जैन, सचिन त्यागी, राहुल तोमर, हैप्पी शर्मा, अक्षय चौहान, मानव शर्मा, रविंद्र राठी, मोहन बेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें