फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ता जा रहा जंगली सुअरों का आंतक

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान पर जंगली सूकरों ने बोला हमला
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। बड़ौली गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम खेत में काम कर रहे एक किसान पर जंगली सूकरों ने हमला बोलकर घायल कर दिया, जबकि वहां पर मौजूद अन्य किसानों ने वहां से भाग कर जान बचाई।
विज्ञापन

किसान रमेश बृहस्पतिवार की रात खेतों में काम कर रहा थे। तभी कहीं से जंगली सूकरों का एक झुंड वहां आया और उस पर हमला बोल दिया। जबकि, पास में ही काम कर रहे अन्य किसानों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर अन्य किसान लाठी-डंडे लेकर जब तक वहां पहुंचे तो सूकरों का झुंड वहां से जा चुका था। बाद में घायल को गांव के ही एक निजी चिकित्सक के यहां पर भर्ती कराया गया। किसानों का कहना है कि आए दिन जंगली सूकरों का आतंक बढ़ता जा रहा है, खेतों को नुकसान पहुंचाने के अलावा अब उन्होंने खेतों में काम कर रहे किसानों पर भी हमला बोलना शुरू कर दिया है। इससे पूर्व भी गांव के कई लोगों पर हमला बोला जा चुका है। उन्होंने वन अधिकारियों से उन्हें पकड़ने की मांग की। वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह का कहना था कि उनके पास कोई टीम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें