फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेत्र शिविर में 537 की जांच, 42 बधिरों को बांटे श्रवण यंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नेत्र शिविर में 537 की जांच, 42 बधिरों को बांटे श्रवण यंत्र
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय लाला अर्जुन सिंह की 25वीं पुण्यतिथि बुधवार को नि:शुल्क नेत्र शिविर में 537 रोगियों की नेत्रों की जांच हुई। 42 बधिरों को श्रवण यत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी रूकमणी देवी की प्रेरणा और उनके पुत्र अभिमन्यु गुप्ता, संजय जिंदल के सहयोग शिविर अग्रवाल धर्मशाला में लगाया गया। जिसका शुभारंभ अशोक कुमार गुप्ता और अग्रोहा विकास ट्रस्ट के राष्ट्रीय संयोजक श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया। शिविर में पहुंच सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने आयोजकों के इस कार्य को सराहा। तारा नेत्र संस्थान के डॉक्टरों ने 537 नेत्र रोगियों की जांच कर 346 को दवाई, चश्मे और 42 बधिरों को श्रवण यत्र नि:शुल्क वितरित कर पुण्य का कार्य किया है। मुख्य अतिथि सुभारती विश्व विद्यालय के डॉयरेक्टर आलोक भटनागर ने कहा हमें अपने पूर्वजों की स्मृति बनाकर रखनी चाहिए। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मित्तल ने कहा स्वर्गीय अर्जुन सिंह ने 14 फरवरी 1986 को नेत्र शिविरों की श्रृंखला शुरू की थी। 700 से ज्यादा शिविर और 37 हजार से ज्यादा ऑपरेशन कराना वरदान है। संजय जिंदल ने भी विचार रखे। पंडित ओमपाल आर्य ने यज्ञ संपन्न कराया। डॉ. कमला अग्रवाल, पंकज गुप्ता, दीपक गोयल, अशोक कुमार, परविंद्र आर्य, डॉ. रामलाल, प्रदीप, अश्वनी जिंदल, वरुण जिंदल, अजय कुमार, सचिन सिंघल, सुरेश जिंदल, प्रमोद गुप्ता का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें