अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। बंसत वैली इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स एंड एजूकेशन चौहल्दा में वार्षिक प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें एमएफए और बीएफए के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
रविवार को इंस्टीट्यूट में आयोजित हुई आर्ट्स प्रदर्शनी का शुभारंभ दिल्ली हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज आरपी जैन और समाज सेवी सुभाष चंद ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। छात्र-छात्राओं ने अपनी कला से सभी को चकित कर दिया। तृतीय वर्ष के छात्र पीयूष और हेमंत ने तीन फीट की ऊंची प्रतिमा बनाकर सभी का मनमोह लिया। गरिमा ने मेहंदी लगाई, पोस्टर और बुक कवर बनाए। वहीं कुरीतियों पर भी एक से बढ़कर पेंटिंग की हुई थी। मुख्य अतिथि आरपी जैन और सुभाष चंद ने मेधावियों को पुरस्कृत किया। डायरेक्टर विजयपाल सिंह, चौधरी ऋषिपाल, मानसिंह डागर, विजय सिंह, राधेश्याम का सहयोग रहा।