बागपत। ग्राम विकास और ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ने डीएम से शिकायती पत्र सौंपा। जिला मंत्री लोकपाल सिंह ने कहा गांवों में हुए मनरेगा के अंतर्गत विकास कार्यो की समिति द्वारा जांच कराई जा रही है। समिति ने समिति का विरोध किया। आरोप लगाया नियम विरूद्ध जांच की जा रही है। डीएम से अन्य समिति से जांच कराने की मांग की गई।
--------
नीलामी की प्रक्रिया को रोकने की मांग
बागपत। शहर के मुगलपुरा मोहल्ला निवासी शबनम पत्नी शफीक सलमानी ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। आरोप लगाया नगर पालिका से मोहल्ले में पालिका से एक दुकान किराए पर ली थी। जिसकी रशीद भी कटवा ली गई। अब उक्त दुकान की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जो गलत है। उन्होंने इस प्रक्रिया को रोक लगाने की मांग की। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने एसडीएम को नियम विरूद्ध दुकान की नीलामी न करने के निर्देश दिए है।
---------
बिजली ने कर दिया लोगों को परेशान
अग्रवाल मंडी टटीरी। अघोषित बिजली कटौती ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। रोजेदार गर्मी से बिलबिला उठे है। ऊर्जा निगम के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है। चौधरी पवन ठेकेदार, चौधरी कृष्ण, मुकेश रूहेला, विजय मानव, ब्रिजेश, मोनू पहलवान ने ऊर्जा निगम से व्यवस्था में सुधार की मांग की है। चेतावनी दी जल्द आपूर्ति सुचारू नहीं की तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।