फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई से बंद हैं 181 हेल्पलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में उत्पीड़न और हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए 2016 में शुरू की गई सखी 181 हेल्पलाइन जुलाई 2020 से बंद है। बिल्डिंग के अभाव में महिलाओं की मदद के लिए महिला अस्पताल में वन स्टॉप सेंटर का संचालन किया जा रहा है। महिलाओं की शिकायतें दर्ज करने के लिए 181 हेल्पलाइन को 112 से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

शासन ने महिलाओं की मदद के लिए महिला अस्पताल में कॉल सेंटर बनाया गया था। हेल्पलाइन पर महिलाओं को किसी भी समय मदद के लिए कॉल करने की सुविधा और पीड़ित के सहयोग के लिए वैन भेजने की व्यवस्था कराई गई थी। संस्था ने भुगतान के अभाव में हेल्पलाइन को बंद कर दिया। अब महिलाओं की शिकायत दर्ज करने के लिए महिला अस्पताल में वन स्टॉप सेंटर का संचालन किया जा रहा है।
112 से संबद्ध कर दी 181 हेल्पलाइन
बाल एवं महिला संरक्षण अधिकारी दीपांजली का कहना है कि जिले में अधिकांश शिकायतें कार्यालय पर आती हैं। शासन ने 181 हेल्पलाइन को 112 से संबद्ध कर दिया गया है। 181 पर की जाने वाली कॉल 112 पर मिलती है।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में चल रहा वन स्टॉप सेंटर
महिला कल्याण अधिकारी शालू का कहना है कि जिले में बिल्डिंग के अभाव में जिला संयुक्त अस्पताल स्थित महिला अस्पताल में वन स्टॉप सेंटर का संचालन किया जा रहा है। शासन से वन स्टॉफ सेंटर के निर्माण के लिए बजट जारी कर दिया है। बिल्डिंग बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी को टेंडर छोड़ा जा चुका है। शीघ्र ही बिल्डिंग का निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें