फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 18 जोड़े बंधे विवाह सूत्र में

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। खंड विकास कार्यालय में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में खेकड़ा, पिलाना और बागपत ब्लाक के 18 जोडे़ अपने धार्मिक नियमों और विधि विधान के साथ विवाह बंधन के सूत्र में बंधे। इस दौरान दुल्हन को दान दहेज के रूप में घरेलू सामान और नकदी आदि देकर विदा किया। समारोह में आने वाले अतिथियों को लजीज व्यंजन भी परोसे गए।
विज्ञापन

सोमवार को खेकड़ा खंड विकास कार्यालय परिसर में जिला समाज कल्याण विभाग ने सामूहिक विवाह का आयोजन कराया। इसमें खेकड़ा ब्लाक के सात, पिलाना ब्लाक के नौ और बागपत ब्लाक के दो जोड़ों समेत 18 जोड़े विवाह सूत्र में हिंदू और मुस्लिम रीति रिवाज के साथ बंध गए। बीडीओ स्मृति अवस्थी ने बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम में दुल्हनों को दहेज के रूप में 10-10 हजार रुपये कीमत का घरेलू सामान दिया और उनके बैंक खातों में 35-35 हजार रुपये भी डाले गए। दूल्हे और दुल्हन के साथ उनके रिश्तेदारों को भी लजीज व्यंजन भी परोसे गए। इसके बाद दुल्हनों को विधि विधान के साथ विदा किया। इस दौरान भूमि संरक्षण अधिकारी संदीप पाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख जितेंद्र धामा, एडीओ विक्रम सिंह, सुनील बंसल, बीज भंडार अधिकारी शैलेंद्र सिंह, डीईओ इरशाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें