फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र में दूसरे दिन भी पूरे दिन बाधित रही विद्युत सप्लाई, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नगर व क्षेत्र मेें दो दिन पहले रात्रि में आई तेज आंधी और तूफान से दूसरे दिन भी अधिकांश गांवों व नगरीय क्षेत्र में सप्लाई ठप रही। लेकिन सूचना देने के बाद भी कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

सोमवार की रात्रि तेज आंधी व तूफान से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इससे नगर सहित क्षेत्र के बिजरौल, बामनौली, दोघट, पुसार, बिनौली, बरनावा, मलकपुर, लुहारी, ढ़िकाना, जौनमाना, किरठल, रंछाड़ आदि सहित सैकड़ों गांवों मेें विद्युत सप्लाई ठप हो गई थी। दूसरे दिन भी अधिकांश गांव में लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ा। आलम यह रहा कि सूचना के बाद भी कोई अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे आक्रोशित लोगों ने बिजरौल रोड, दिल्ली रोड, गुराना रोड पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। इनमें सुदेश, प्रवीण, मनोज, हरपाल, हरेंद्र, नितिन, बिजेंद्र, सुरेंद्र, प्रमोद, आशीष शामिल रहे। एसडीओ विकास अहलावत का कहना था कि मौके पर कर्मचारियों को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें