फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना क्रय केंद्र में तौल न होने से मार्ग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

खेकड़ा शहर में ग्राम काठा मार्ग स्थित डी गन्ना तौल केंद्र पर तौल न होने के कारण एक घंटे तक मार्ग जाम रहा। इससे आवागमन में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। करीब एक घंटे बाद तौल लिपिक के आने के बाद गन्ना तौल कार्य शुरू होने के बाद मार्ग पर आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन

खेकड़ा शहर में काठा मार्ग स्थित बागपत शुगर मिल के डी गन्ना तौल केंद्र पर बुुधवार की सुबह करीब एक घंटे तक दस से ग्यारह बजे तक गन्ना तौल बंद रही। किसान वाहनों में गन्ना भरकर केंद्र पर भारी संख्या में पहुंचे। मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इससे मार्ग पर वाहनों से जाम लग गया। जाम लगने पर मार्ग से गुजरने वाले वाहन सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे बाद तौल लिपिक केंद्र पर पहुंचा। इसके बाद तौल शुरू होने पर मार्ग से जाम खुलने पर वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। परेशान किसानों में प्रेम, सुरेेंद्र, नरेश, प्रदीप, सुनील, प्रवेश, राजेश, संदीप, उमेश आदि ने मिल के अधिकारियों से तौल कार्य सुचारु रूप से चलवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें