खेकड़ा (बागपत)।
शहर में स्थित सैनिक बाल एकेडमी एवं क्षेत्र के ग्राम सांकरौद स्थित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया। एकेडमी के प्रधानाचार्य सहेंद्र धामा ने बताया विद्यालय में छात्रा अक्षी धामा प्रथम और अनम द्वितीय, कक्षा नर्सरी में जाहुल प्रथम और अत्समुल द्वितीय, एलकेजी में सना प्रथम और मन्तशा द्वितीय, कक्षा एक में आशीष प्रथम और अनस द्वितीय, कक्षा तीन में बुशरा प्रथम और साहिर द्वितीय, कक्षा छह में अंकुर प्रथम, कक्षा सात में उस्मान प्रथम, कक्षा आठ में अमन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने छात्र और छात्राओं को मेडल, रिजल्ट एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान अंजली डागर, सुनीता देवी, मानसी धामा, शीतल शर्मा, पूजा धामा, रीनू पांचाल, बीरमती देवी, कविंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा क्षेत्र के ग्राम सांकरौद स्थित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र धामा ने बताया कि उनके विद्यालय में घोषित वार्षिक परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। छात्र और छात्राओं ने अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन किया। कक्षा छह में छात्रा बुलबुल प्रथम, रविना द्वितीय और विशाखा तृतीय, कक्षा सात में सूरज भाटी प्रथम, राघव द्वितीय और रितिक तृतीय, कक्षा आठ में नसीम प्रथम, तालीम द्वितीय और शिवानी तृतीय, कक्षा नौ में विशाखा प्रथम, सानिया द्वितीय और तरन्नुम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य नरेंद्र धामा एवं प्रबंधक मनोज कुमार, अध्यक्ष रामपाल सिंह ने मेधावी छात्र, छात्राओं को मेडल, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान विपिन कुमार, जयप्रकाश सिंह, श्याम सुंदर, राम कुमार, अमरजीत, सहेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, जयदीप धामा आदि रहे।