बड़ौत। लोयन मलकपुर गांव में किसानों की बैठक में मलकपुर मिल द्वारा गन्ने का भुगतान किए जाने को लेकर गन्ना समिति व परिषद के चेयरमैनों को सम्मानित किया और कहा कि उनके अथक प्रयासों से गन्ने का भुगतान हुआ है।
ईश्वर सिंह की अध्यक्षता व दीपक प्रधान के संचालन में बैठक में मलकपुर मिल द्वारा गन्ना भुगतान कराए जाने के प्रयास में गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन धर्मेंद्र तोमर व गन्ना विकास समिति मलकपुर के चेयरमैन धूम सिंह का आभार जताया गया और उन्हें सम्मानित किया गया। धर्मेंद्र तोमर व धूम सिंह चेयरमैन का कहना था कि गन्ना भुगतान नहीं होने से किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इसे लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री आदि से मुलाकात की और काफी प्रयासों के बाद गन्ने का भुगतान हो सका। इस अवसर पर कृष्णपाल प्रधान, सुखपाल, तेजपाल, चंद्रपाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर, हरेंद्र सिंह, चौधरी विनोद, मिल अधिकारी विपिन चौधरी आदि मौजूद रहे।