बागपत। वर्ष 1996 में हुए लोकसभा चुनाव में सपा के तत्कालीन प्रत्याशी मुखिया गुर्जर निवासी मेरठ समेत नौ लोगों पर रटौल और चांदीनगर क्षेत्रों में बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगा था। खेकड़ा और चांदीनगर थाने में उनके खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हुए थे। न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। बृहस्पतिवार को आरोपी मुखिया गुर्जर कोर्ट में तारीख पहुंचा। मुखिया गुर्जर पिछले दस साल से भाजपा में है। उन्हें पुलिस सुरक्षा मिली हुई है। उनके बेटा कुलविंदर जिला पंचायत मेरठ के अध्यक्ष हैं।
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 31 दिसंबर 2018 को एक युवक युवती को बहला-फुसला कर ले गया था। पुलिस युवती को बरामद नहीं कर पाई। डेढ़ माह बाद पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी कुलदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
युवक को मारपीट कर घायल किया
बागपत। शहर के गायत्रीपुरम मोहल्ला निवासी बिलाल पुत्र अफसर ने बताया कि बुधवार की रात में उसका भाई आबिद घर के बाहर खड़ा हुआ था। उसी समय मोहल्ले के वसीम, जुल्फकार, राशि, इमरान ने उस पर हमला बोल दिया। इसमें वह घायल हो गया। उसने चारों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कराई। पुलिस ने जुल्फकार और इमरान का शांति भंग में चालान किया है।
मारने की धमकी दी
बागपत। शहर के मुगलपुर नई बस्ती निवासी एनूद्दीन ने बताया कि 19 फरवरी को सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमे में पुलिस मोहल्ले में बयान लेने गई । उसके परिजनों ने बयान दिए थे कि महिला के साथ कोई घटना नहीं हुई। बुधवार की शाम सात बजे महिला के परिजनों ने उनके साथ गाली गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। उसने कोतवाली में तहरीर दी।
छह बीघा ईख जली
दोघट (बागपत)। दाहा गांव में 11 हजारी विद्युत लाइन से चिंगारी गिरने पर किसान रतन पुत्र रण सिंह की चार बीघा और रामपाल पुत्र मंगलू की दो बीघा ईख की फसल जल गई। किसानों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। ऊर्जा निगम से मुआवजा दिलाने की मांग की।