गांगनौली गांव में भूतपूर्व सैनिकों की बैठक हुई। इसमें जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद जवानों को पूर्व सैनिकों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी और पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग की।
इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए सूबेदार मेजर जबर सिंह ने कहा कि कायर पाकिस्तान हमारे सैनिकों पर धोखे से वार कर रहा है। वह भूल रहा है कि भारत जब चाहेगा पाकिस्तान को सबक सिखा देगा। सरकार से मांग की कि उन्हें मौका दिया जाए। उनके बाजुओं में अभी भी पाकिस्तान को सबक सिखाने का दम है। अपने जवानों के साथ सीमा पर जंग लड़ने को तैयार है। बैठक के बाद दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। गांव में कैंडल मार्च निकालकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसमें ब्लॉक अध्यक्ष वीरपाल राठी, राजपाल सिंह, सुखवीर सिंह, मदन, सुरेश पाल, कृष्णपाल, महक सिंह, करतार सिंह, ज्ञानेंद्र आदि रहे।