खेकड़ा (बागपत)।
पाकिस्तान और आतंकवादियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को भी स्थानीय नागरिकों ने मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। छात्र और छात्राओं ने सेना की वर्दी में शहर में तिरंगा यात्रा निकाली।
मंगलवार को सैनिक पब्लिक स्कूल के छात्र और छात्राओं ने सेना की वर्दी में तिरंगा यात्रा निकाली। इसके बाद विद्यालय प्रांगण में हवन यज्ञ कर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। युवाओं की टोली दिन भर नगर की गलियों में घूमती रही। इस दौरान सहेंद्र सिंह धामा, अभिलेष गुप्ता, अमरपाल शर्मा आदि रहे। खेकड़ा ब्लाक कार्यालय में आंगनबाड़ियों ने मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसमें ऊषा देवी, बबीता, इंद्रा, पुष्पा, संतलेश, कुसुम, ममता, शशीबाला, सरोज, पूनम, पिंकी, सुनीता, बेबी, संगीता आदि रही। क्षेत्र के ग्राम बसी स्थित शहीद स्मारक पर एकत्र ग्रामीणों ने सीआरपीएफ जवानों पर हमले की निंदा की। साथ ही पाकिस्तान का पुतला जलाया। शहीदों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा। इसमें राजेश नैन, सुनील, मुकेश, महावीर प्रवेश आदि रहे।