फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को छुट्टियों पर रोक लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में पुलिस कर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी। पुलिस मुख्यालय से जारी किए गए आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 28 फरवरी के बाद से लोकसभा चुनाव तक पुलिस कर्मियों की छुट्टियों पर प्रतिबंध रहेगा। फरवरी के आखिरी या मार्च के पहले सप्ताह में आचार संहिता लागू होने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में पुलिस अधिकारियों ने लोकसभा चुनाव को शांति पूर्वक कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी । एसपी दफ्तर में चुनाव सेल का गठन किया। सभी थानों में चुनाव रजिस्टर तैयार किया जा रहा है। मतदान केंद्रों के आसपास रहने वाले संभ्रांत व्यक्ति की सूची तैयार कराई जा रही है। लोकसभा चुनाव को देखकर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी। पुलिस महानिदेशक लखनऊ ने आदेश जारी किए हैं कि 28 फरवरी के बाद लोकसभा चुनाव होने तक पुलिस कर्मियों की छुट्टियों पर प्रतिबंध रहेगा। अधिकारियों के पास छुट्टी लेने वाले पुलिस कर्मियों की लाइनें लगी हुई है। पुलिस कर्मी भी छुट्टी लेने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 28 फरवरी से छुट्टियों पर प्रतिबंध लगाया। इसके बाद किसी भी पुलिस कर्मी को छुट्टी नहीं मिलेगी। लोकसभा चुनाव शांति पूर्वक कराना है। इसके लिए अधिक से अधिक फोर्स की जरूरत पड़ेगी। जो पुलिस कर्मी छुट्टी पर गए हुए हैं, उनकी भी छुट्टियां रद्द की जाएगी। अब चुनाव के बाद ही छुट्टियां दी जाएगी।

खुफिया विभाग हुआ सक्रिय
बागपत। लोकसभा चुनाव को देखकर जिले में खुफिया विभाग अपने स्तर से सूचनाएं एकत्र करने में जुट गया है। कहां - कहां गड़बड़ी हो सकती है, इसका पता लगाया जा रहा है। यह भी देखा जा रहा है कि किस क्षेत्र में किन कारणों से किस तरह का तनाव हो सकता है। इसके लिए पूर्व में हुई घटनाओं व तनाव की स्थिति का ब्योरा जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें