बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग
बागपत। संविधान बचाओ संघर्ष समिति ने ब्लॉक में धरना प्रदर्शन किया। विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा। दस प्रतिशत आरक्षण देकर भारतीय संविधान के मौलिक अधिकारों का हनन किया है। पारित आरक्षण को रद किया जाए। एससी, एससी, ओबीसी को इनकी जनसंख्या के आधार पर पर्याप्त प्रतिनिधि दिया जाए। ओबीसी पर लगाया गया क्रीमिलेयर हटाया जाए, जाति आधारित गणना, निजी क्षेत्र में आरक्षण का कानून बनाकर इसे लागू करें, एससी, एसटी अन्याय अत्याचार निवारण कानून अधिक सख्त कराए, लोकसभा चुनाव को बैलेट पेपर से कराया जाए। जिलाध्यक्ष जुल्फिकार हुसैन, सोनवीर सिंह बौद्ध, रफीक, अफजाल, रामकुमार बौद्ध, वाहिद खान, नरेंद्र, सोहनवीर मौजूद रहे। बहुजन मुक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष ने नरेंद्र कुमार निवासी ट्यौढ़ी को विधानसभा प्रभारी बनाया है।
युवा सम्मेलन को सफल बनाने पर किया मंथन
बागपत। युवा मोर्चा की बैठक जिला महामंत्री डॉ. विनय त्यागी के प्रतिष्ठान पर हुई। बड़ौत में होने वाले युवा महोत्सव को सफल बनाने पर मंथन किया गया। जिला प्रभारी भूपेश चौधरी और जिलाध्यक्ष अनिल तोमर ने तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम 19 और 20 फरवरी को होगा। जिसमें करेल का खेल मलखंभ, लेजर लाईट शो, जादू इंवेंट, चित्रकारी, कुश्ती, गायन, कवि सम्मेलन, शूटिंग, मेहंदी और फेस पेंटिंग का आयोजन होगा। प्रभात पहलवान, डॉ. विनय त्यागी, दीपक शर्मा, कमल तोमर, आशीष त्यागी, सोनू माया, आकाश बंसल मौजूद रहे।