फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से पुलिस कर्मियों को कुचलने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नैथला-निनाना मार्ग पर नशे में धुत कार सवार तीन युवकों ने उत्पात मचाया। निनाना गांव के पास ट्रक से टक्कर होने के बाद कार लेकर भाग रहे युवकों ने पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया। पुलिस ने निवाड़ा चौकी पर कार सहित तीन युवकों को पकड़ लिया और कोतवाली ले गई। कोतवाली से एक युवक भाग निकला। पुलिस ने एसपी दफ्तर के पास उसे घेरकर धर दबोचा।
विज्ञापन

नैथला-निनाना मार्ग पर करोला कार में सवार तीन युवकों ने बुधवार शाम उत्पात मचाया। निनाना गांव के पास ट्रक से टक्कर होने के बाद कार क्षतिग्रस्त हो गई। नैथला-निनाना के बीच गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को कार को रुकवाने का प्रयास किया तो कार सवार युवकों ने पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह जान बचाई। पुलिस ने पीछा कर कार को निवाड़ा चौकी के पास पकड़ लिया। युवक टायर फटने के बाद कार को रिम पर दौड़ा रहे थे। पुलिसकर्मी तीनों को कोतवाली ले गए। एक युवक वहां से भाग निकला। पुलिस ने एसपी ऑफिस के पास युवक को धर दबोचा। नशा अधिक होने से युवक बेहोश हो गया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि तीनों युवक लोनी के रहने वाले हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें