फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौगामा रस्साकशी प्रतियोगिता में डीजे कॉलेज की टीम उपविजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित किया, इसमें दाहा में हुई चौगामा रस्साकशी प्रतियोगिता मेें द्वितीय स्थान पाने वाली कॉलेज की टीम को सम्मानित किया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह और डॉ. डीसी मौर्य ने किया। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. डीसी मौर्य ने बताया कि मंगलवार को दाहा में चौगामा रस्साकशी प्रतियोगिता हुई, इसमें दिल्ली, हरियाणा, उप्र की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कॉलेज की टीम ने 10 अंक प्राप्त कर उपविजेता का खिताब हासिल किया। टीम में शामिल खिलाड़ियों में दीपक तोमर, सन्नी, आकाश पंवार, राहुल, अंकित, मुकुल, प्रद्युमभन को सम्मानित किया। इसमें डॉ. महेश मुछाल, डॉ. विनोद कश्यप, मोहित, संजीव, सागर, कलश धामा का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें