चांदीनगर (बागपत)। सेठ तारीफ सिंह जैन डिग्री कॉलेज के डौला में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का समापन हुआ।। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया । इसमें छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
शनिवार राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन किया । स्वयं सेवकों ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका दर्शकों ने लुत्फ उठाया। डायरी लेखन में मोनिका, महिला शिक्षा सर्वेक्षण में गुलिस्ता प्रथम रही। श्रेष्ठ स्वयं सेवक का पुरस्कार गुलिस्ता, ज्योति मोनिका, दीपा, भारती दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विक्रम सिंह को गांव डोला के सम्मानित लोगों ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसमें मुख्य अतिथि डॉ. अनिल चौहान रही। कार्यक्रम के अध्यक्ष कैप्टन कमल सिंह ने दहेज प्रथा को अभिशाप बताया। एनएसएस को राष्ट्र की सेवा का सर्वोत्तम मंच बताया। अतुल देव शर्मा, मनिंद्र कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, ठाकुर गजराज, प्रेमवीर, कुलदीप सिंह, एकता, विनय उपस्थित रहे।