फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूब बरसे बादल, किसी के लिए आफत तो किसी के लिए राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पिछले करीब चौबीस घंटे से कभी तेज तो कभी रुक-रुककर चल रही बरसात लोगों के लिए आफत और राहत लेकर आई। बारिश गेहूं के लिए सोना साबित होगी, लेकिन सरसों के किसानों को आंशिक नुकसान उठाना पड़ेगा। तेज हवा के कारण खंभे, होर्डिंग उखड़ गए। बंदपुर गांव में मंदिर पर बिजली गिरी, साधुओं को जान बामुश्किल बची। निरपुड़ा गांव में हल्की ओलावृष्टि से भी किसानों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

सोमवार को रात में करीब साढे़ नौ बजे ही तेज बारिश शुरू हो गई। देर रात तक बारिश होती रही। कुछ घंटे के लिए बारिश रुकी। इसके बाद मंगलवार सुबह फिर से तेज बारिश हुई। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक बागपत में 49.7 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई है। पिछले कई सालों की जनवरी माह की यह रिकॉर्ड बारिश है। बंदपुर गांव के मंदिर के पुजारी रामशुक्ला और ग्रामीण भूपेंद्र चौधरी, राजपाल सिंह, महेश कुमार, मोहित, शिव कुमार ने बताया कि सोमवार रात आकाशीय बिजली मंदिर पर गिरी है। इससे मंदिर का कलश गिर कर टूट गया। इसके अलावा प्लास्टर भी क्षतिग्रस्त हो गया। इससे भक्तों में हड़कंप मच गया। निरपुड़ा गांव में ओलावृष्टि भी हुई। विकास कुमार, हरपाल सिंह, यशपाल सिंह और सतेंद्र ने बताया कि हल्की ओलावृष्टि हुई है।


खंभे, होर्डिंग टूटे, बिजली आपूर्ति बाधित
बागपत। सोमवार की रात में हवा की रफ्तार करीब 15 से 20 किमी प्रति घंटा रहा। हवा के कारण जिले में कई जगह बिजली के खंभे टूट गए, इससे बिजली की आपूर्ति ठप रही। बागपत के होली चौक पर प्रकाश व्यवस्था के लिए लगाया गया पोल हवा में टूट गया, हादसा होने से बाल-बाल बचा। जिलेभर में प्रचार होर्डिंग टूट गए। कई जगह पेड़ भी टूटे हैं। यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन



जलभराव से जन जीवन अस्त-व्यस्त
बागपत। बारिश होने के कारण जिले में जलभराव के हालात रहे। बागपत शहर के अलावा देहात में भी कई जगह जलभराव के हालात रहे। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। बागपत पालिका के कर्मचारियों ने शौकत मार्केट में जलनिकासी की व्यवस्था कराई। मरीजों को जिला अस्पताल तक पहुंचने में मरीजों और परेशानियां झेलनी पड़ी।


बारिश से सुधर गई बागपत की हवा
बागपत। भारी बारिश के कारण बागपत की हवा सुधर गई। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक एयर क्वालिटी इंडेक्स मंगलवार को 79 पर रहा। बारिश से हवा में प्रदूषण का स्तर घट गया। पिछले कई महीने से एक्यूआई का स्तर 350 या उससे ऊपर जमा हुआ था। लेकिन बारिश के बाद एक्यूआई अब 79 पर पहुंच गया है।


फसलों को नुकसान नहीं : गजेंद्र सिंह
बागपत। कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा के प्रभारी डॉ. गजेंद्र सिंह का कहना है कि गेहूं या गन्ना की फसल को बारिश से किसी तरह का नुकसान नहीं है। हवा, ओलावृष्टि से सरसों को नुकसान हो सकता है।

कान्हड़ बिजलीघर से जुड़े गांवों में आपूर्ति बाधित
दाहा (बागपत)। कान्हड़ से दाहा जाने वाली बिजली लाइन में खराबी आ जाने से चौगामा क्षेत्र के कई गांव की आपूर्ति बाधित हो गई है। देर रात तक भी आपूर्ति को बहाल नहीं कराया जा सका है। क्षेत्र के कई गांव में अंधेरा पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें