बड़ौत (बागपत)। गत रात्रि बरसात के कारण नाले उफनाने से परेशान कई गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को जलभराव के विरोध मेें ब्लाक पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। उनकी कर्मचारियों से तीखी नोकझोंक हुई। सूचना पर पहुंचे बीडीओ ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया।
मंगलवार को बावली, मलकपुर और बड़ौली गांव के ग्रामीण ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि गांव मेें पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीण जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं, हल्की बरसात में ही गांव की गलियों मेें एक से दो फुट गंदा पानी भर जाता है। जलभराव के चलते पूरे गांव मेें संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। उनकी कर्मचारियों से तीखी नोकझोंक हुई। सूचना पर पहुंचे बीडीओ प्रेमचंद ने उन्हें समझा बुझाकर शांत किया। इसमेें अमरपाल, देवेंद्र, अशोक, पदम, महावीर, राजेंद्र, धर्मवीर, सुनील, जोगेंद्र, प्रमोद, पवन आदि रहे।