फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हो रहा किसानों की समस्या का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

गन्ने की पर्चियां न मिलने से आक्रोशित कई गांवों के किसानों ने बुधवार को भी बड़ौली रोड स्थित गन्ना सहकारी समिति मलकपुर में नारेबाजी की। किसानों ने जल्द मांग पूरी न होने पर तहसील मुख्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को समाजसेवी विपिन पूनिया के नेतृत्व में सिनौली, बरवाला, बावली, मलकपुर, बड़ौली, वाजिदपुर, मलकपुर, जौनमाना, ढ़िकाना सहित कई गांवों के काफी संख्या में किसान गन्ना सहकारी समिति मलकपुर पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। किसानों ने कहा कि उन्हें समिति द्वारा पर्याप्त पर्चियां नहीं भेजी जा रही है। इससे उन्हें गन्ना छिलाई को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा किसानों को अभी तक उनके कैलेंडर की भी जानकारी नहीं दी जा रही है। इससे किसान परेशान हैं। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर तहसील परिसर में अनिश्चित कालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी। एसडीएम आशीष कुमार ने कहा किसानों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर समिति के अधिकारियों से वार्ता की जा रही है, किसानों का शोषण सहन नहीं होगा। इनमेें ब्रजपाल, सहदेव, प्रमोद, इकबाल, हरेंद्र, सुशील, भगत सिंह, प्रमेंद्र, सुरेंद्र, हरवीर, नेत्रपाल, आजाद, महक सिंह, संजीव आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें