बागपत। पौधरोपण के लक्ष्य की पूर्ति के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों की आजीविका सुदृढ़ बनाने को नर्सरी तैयार करने की जिम्मेदारी दी । बड़ौत ब्लॉक ने इस पर कार्य शुरू कर दिया। बीडीओ प्रेमचंद के नेतृत्व में महिला समूहों की सदस्यों ने भूमि को तैयार कर नर्सरी की तैयारी।
जिले को हराभरा करने के लिए शासन ने वर्ष 2018-19 के लिए पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया। इतनी तादाद में जिले में पौधे नहीं मिलेंगे। इसे देखकर शासन ने ब्लॉक में नर्सरियां तैयार करने के लिए निर्देशित किया। इसमें महिला स्वयं सहायता समूहों को जिम्मेदारी दी, ताकि आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। योजना के तहत बड़ौत बीडीओ प्रेमचंद ने बाम और कौताना गांव में नर्सरी तैयार कराने का कार्य शुरू कर दिया है। बाम आम में समूहों की महिलाओं ने ग्राम समाज की भूमि पर पहुंचकर साफ-सफाई की। उसके बाद यहां पर पौध तैयार करेंगे। बीडीओ ने बताया कि पौध तैयार करने की सभी सुविधा डीआरडी देगा। जब पेड़ तैयार होंगे 20 हजार ग्राम्य विकास अभिकरण को महिलाएं पेड़ देंगी। वहीं 30 हजार पौधे को नौ रुपये की दर से बचेगी। उन्होंने कहा कि जल्द अन्य गांवों में भी नर्सरी तैयार कराई जाएगी।