फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चालकों को यातायात नियम की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, जिवाना के छात्र-छात्राओं ने बृहस्पतिवार को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत वाहन चालकों को यातायात के नियम की जानकारी दी। इस दौरान दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने की सलाह दी।
विज्ञापन

माखर चेक पोस्ट पर उपनिरीक्षक जगदीश तेवतिया, आरक्षी कपिल गिरि और राजीव तोमर के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने बड़ौत मेरठ मार्ग पर आने-जाने वाले वाहन चालकों को यातायात के नियम बताए तथा उनका पालन करने की नसीहत दी। इस दौरान दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के फायदे बताए तथा वाहन चलाते समय नियमित रूप से हेलमेट लगाने की सलाह दी। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर, उप प्रधानाचार्य डॉ. सुशील वत्स, डॉ. सुनील आर्य, रविंद्र सिंह तोमर, मोनू राणा, ऋषिपाल सिंह, नितिन शर्मा, चंद्रवीर सिवाच आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें