फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह में पुलिस ने 4500 वाहनों के चालान किए

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यातायात माह में लोगों ने यातायात नियम का पालन नहीं किया। एक माह में पुलिस ने 4500 वाहनों के चालान किए। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष अधिक चालान किए। इनमें सबसे ज्यादा चालान दो पहिया वाहनों के हैं।
विज्ञापन

यातायात माह के अंतर्गत यातायात पुलिस अभियान चलाकर वाहन चालकों को जागरूक करने में लगी है। इसके बाद भी अधिकांश लोग यातायात नियम का पालन नहीं करते हैं। बिना हेलमेट के बाइक दौड़ाते हैं। बिना सीट बेल्ट के कार चलाते है। ट्रिपल राइडिंग तो आम बात हो गई है। नाबालिग नियम की अनदेखी कर सड़कों पर वाहन दौड़ रहे हैं। यातायात माह में पुलिस ने जिले भर में 4500 वाहनों के चालान किए। इस दौरान 10 लाख रुपये जुर्माना वसूला। वर्ष 2017 के मुकाबले इस वर्ष अधिक चालान किए। 2018 में यातायात माह में 3796 वाहनों के चालान कर सात लाख 26 हजार 300 रुपये जुर्माना वसूला।

राज्य कर्मचारियों के खिलाफ नहीं चला अभियान
बागपत। यातायात माह के दौरान राज्य कर्मचारियों के खिलाफ कोई अभियान नहीं चलाया। इसके अलावा पुलिसकर्मी भी यातायात नियम तोड़ने में पीछे नहीं रहे है। एक माह में एक भी राज्य कर्मचारी का चालान नहीं काटा गया।
विज्ञापन


लोगों की सुरक्षा के लिए बनाए गए है नियम
बागपत। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि लोगों को लगातार नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। नियम लोगों की सुविधा और सुरक्षा के लिए बनाए गए है। नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। लोगों को अपनी मानसिकता भी बदलनी होगी।

पुलिस लाइन में होगा यातायात माह का समापन
बागपत। पुलिस लाइन में शुक्रवार को यातायात माह के समापन पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। यातायात माह के अंतर्गत स्कूलों में कराई गई प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को एसपी शैलेश कुमार पांडेय ट्राफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें