फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा कराया जाए बाईपास का सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रालोद कार्यकर्ताओं और कई गांवों के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को नेशनल हाईवे प्राधिकरण द्वारा किए गए सर्वे के विरोध में कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को शिकायत कर दोबारा सर्वे कराने की मांग की। सर्वे निरस्त नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

डीएम ऋषिरेंद्र से मिलकर रालोद कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने बताया कि बागपत-मेरठ मार्ग पर बाईपास के लिए नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने सर्वे किया । मीतली से गौरीपुर को निकालने की रिपोर्ट भेजी। उन्होंने बताया कि आजादी के 70 वर्ष बाद भी यातायात का कोई साधन नहीं है और एक दर्जन के करीब गांव मुख्य सड़क से नहीं जुडे़ हैं। युवाओं को दिल्ली जैसे शहरों के लिए पिलाना करने को मजबूर होना पड़ रहा है। अब बाईपास बनने से ग्रामीणों को मुख्य मार्ग से जुड़ने की आस जगी , लेकिन नेशनल हाईवे प्राधिकरण द्वारा सर्वे ने उनकी उम्मीद को तोड़ दिया है। मांग रखी सर्वे रिपोर्ट को निरस्त कर गौरीपुर मोड़ से नौरोजपुर, सूजरा, क्यामपुर, गाधी, अहमदपुर गठीना, बिचपड़ी, बली गांवों से बाईपास निकाला जाए। जानकारी दी दिल्ली-शामली सहारनपुर रेलवे मार्ग का विद्युतीकरण और दोहरीकरण का कार्य सरकार द्वारा प्रस्तावित है। यह हाईवे सूजरा रेलवे स्टेशन के पास से गुजरता है तो सोनीपत, हरिद्वार से भी क्षेत्र का जुड़ाव होगा। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी यदि उनकी मांग नहीं मानी तो आंदोलन करेंगे। इसमें जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना, ओमवीर सिंह, इफ्तखार हसन, धर्मेंद्र, संदीप चौधरी, मंडल महासचिव अमित जैन, अजहर खान, नीरज पंडित, कालूराम, भोपाल, सतीश कुमार, सुभाष राणा आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें