फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले में निम्मा ने किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत में दो माह पूर्व युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट से उसे जेल भेजा।
विज्ञापन

बड़ौत की पट्टी मेहर में तीन अक्तूबर को शाकिर पुत्र इकराम पर जानलेवा हमला किया। इस दौरान पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल ने निम्मा उर्फ नईम पुत्र फिम्मन निवासी छत्ते वाली मस्जिद के पास पट्टी चौधरान बड़ौत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । सोमवार को आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट से उसे जेल भेजा। बड़ौत कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी को कस्टडी रिमांड पर लेकर घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें