बड़ौत (बागपत)।
सोमवार को बड़ौली गांव के लोगों ने बैठक कर नारेबाजी की। बाद में प्रशासन से गांव में चल रही मावा भट्ठी बंद कराने की मांग की। साथ ही मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
सोमवार को काफी संख्या में लोग गांव के शिव मंदिर में एकत्र हुए और मावा भट्ठी संचालकों के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा गांव में बिना लाइसेंस के कई मावा बनाने की भट्ठियां चल रही हैं। उन्होंने कहा भट्ठी संचालक यूरिया आदि सहित अन्य मिलावटी वस्तुओं से दूध तैयार कर मावा की सप्लाई कर रहे हैैं। जबकि गांव में पशु पालकों के दूध के आने-पौने दाम लगाए जा रहा है, इससे पशु पालकों मेें रोष व्याप्त हो रहा है। साथ ही भट्टियों से प्रदूषण भी फैल रहा है। कपिल की अध्यक्षता और उदयवीर के संचालन में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि जल्द प्रशासन कार्रवाई नहीं करता तो आंदोलन शुरू करेंगे। इनमें बाबी, धर्मवीर, उमेश, धीरज, अशोक, प्रवेंद्र, अनिल, संजीव आदि रहे।