बागपत। बसी गांव के किसानों का कहना है कि बागपत चीनी मिल इंडेंट जारी नहीं कर रही है। जिस कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को किसान समिति सचिव और जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार से मिलने पहुंचे। किसानों ने इंडेंट जारी कराने की मांग रखी, ताकि समय से खेत खाली कर गेहूं की बुआई कराई जा सके। इस दौरान किसान राज कुमार, राजेश कुमार, सोहनबीर सिंह, किरण पाल, कंवर पाल, महेंद्र, कपिल, सतेंद्र, रामपाल, राजेंद्र और धर्मपाल मौजूद रहे।