फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना को गंदे पानी से बचाने को चलाया जाएगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के गंदे नाले से यमुना का पानी प्रदूषित हो रहा है। इससे आस्था को चोट पहुंच रही है। वहीं जल प्रदूषण बढ़ रहा है। लोगों ने यमुना की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त की। शासन से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना करवाने की मांग की।
विज्ञापन

जीवनदायरी यमुना नदी जो कल-कल करते बहती थी अब प्रदूषण का दंस झेल रही है। शहर से निकालने वाले गंदा पानी नालों के जरिये यमुना में पहुंच रहा है। इससे लोगों की आस्था को चोट पहुंच रही है, वहीं यमुना का पानी प्रदूषित हो रहा है। शहर के लोग कई बार शासन और प्रशासन से गंद पानी से निजात दिलाने की मांग कर चुके हैं। ऑन लाइन भी अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब यमुना की पवित्रता लौटने के लिए लोग आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं। एडवोकेट संदीप चौहान, अंतरराष्ट्रीय भगवा सेना के जिलाध्यक्ष सुनील चौहान, अमित चौहान, वसीम रांगड, आसिफ, शिवम, आकाश, अनिल, अमित ने बताया कि शासन-प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली तो बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसमें सामाजिक संगठनों का भी सहयोग रहेंगे। यमुना को प्रदूषण से मुक्ति दिलाकर रहेंगे। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें