बागपत। सहकारी समिति कर्मचारी यूनियन की बैठक नौरोजपुर गुर्जर के किसान सेवा सहकारी समिति परिसर में हुई। वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने पर विचार किया। प्रांतीय सदस्य जयवीर सिंह चौहान ने कहा कि 29 अक्तूबर को डीएम को मांगों का ज्ञापन दिया जाएगा। एक नवंबर को लखनऊ में धरना प्रदर्शन होगा। समिति के कर्मचारियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में सहन नहीं होगा। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजीव राणा ने की। संचालन कर्मवीर यादव ने संचालन किया। इसमें सुदर्शन गुप्ता, अशोक सचान, संजय सिंह, रमेश चंद चौहान, धर्मवीर सिंह, सुनील दीक्षित, जयप्रकाश, राजेश शर्मा, संजीव राणा, देशपाल सिंह, अतर पाल यादव, नेपाल सिंह, विकास शर्मा, अनिल शर्मा आदि रहे।
मंदिर की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग
बागपत। बिचपड़ी गांव निवासी श्रीओम पुत्र समय सिंह ने एसडीएम से शिकायत कर मंदिर की भूमिगत को कब्जा मुक्त कराने की मांग की। अवगत कराया कि राजस्व विभाग की टीम द्वारा पैमाइश कराने अवैध कब्जा मिला।
25 को दिया जाएगा छात्रों को प्रशिक्षण
बागपत। यमुना इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा न बताया कि राष्ट्रीय प्रतिभा खोज एवं राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए विद्यालय को केंद्र बनाया है। छात्रों को आवेदन फार्म जमा करने के लिए 25 अक्तूबर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मनोविज्ञान शाला, मनोविज्ञान केंद्र मेरठ के विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन करेंगे। इसी दिन अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्रों का भी वितरण किया जाएगा।