बागपत। पोस्ट ऑफिसों में समय से कार्य बंद करने पर मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल सख्त है। उनके आदेश पर सहायक निदेशक शिकायत ने पोस्टमास्टर बरेली रीजन को कार्रवाई के कर 10 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए है।
आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट पवन तिवारी ने बागपत और अग्रवाल मंडी टटीरी पोस्ट ऑफिस में समय से पहले सभी कार्य बंद कर देने की शिकायत मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल लखनऊ से की । बताया कि पोस्ट ऑफिस में जो कार्य करने का समय है और कार्य समाप्त करने का समय है, उस पर कर्मचारी काम नहीं कर रहे है। इससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जरूरी दस्तावेज संबंधितों के पास भेजने में परेशानी होती है। शिकायत का संज्ञान लेकर मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल ने सहायक निदेशक शिकायत को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद सहायक निदेशक ने पोस्ट मास्टर बरेली रीजन को दोनों पोस्ट ऑफिस में चल रही गड़बड़ी कार कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए। वहीं 10 दिन में रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया। ब्यूरो