बिनौली (बागपत)।
मेरठ-बिनौली मार्ग पर दादरी के पास बाइक पर सवार तीन युवकों को कार टक्कर मारकर भाग गई। इसमें एक की मौत पर मौत हो गई और दो घायल हो गए। लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया, वहां से उन्हें मेरठ रेफर किया। लोगों के अनुसार बाइक सवार दुघर्टना के समय हेलमेट नहीं पहने थे।
राजेश पुत्र सुरेश कश्यप, चंद्रपाल पुत्र भंवर सिंह, कुलदीप पुत्र जगपाल निवासी फजलपुर अपने गांव से बाइक पर दादरी गांव मेें अपनी रिश्तेदारी मेें गए थे। जब सोमवार को शाम के समय तीनों अपने गांव के लिए बाइक पर चले तो मेरठ-बिनौली मार्ग पर सामने से आ रही कार उन्हें टक्कर मारकर भाग गई, इसमेें राजेश (26) की मौके पर मौत हो गई जबकि चंद्रपाल और कुलदीप गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया, वहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद मेरठ रेफर किया। अभी तक इस मामले मेें रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है, परिजन घायलों का इलाज कराने में जुटे हैं।