फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस और ट्रेन में धक्का-मुक्की, परेशान हुईं बहनें

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर भाई के घर जाने के लिए बहनों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बस और ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। जैसे-तैसे बस व ट्रेन मिली तो सीट न होने की वजह से खड़े रह कर ही सफर पूरा करना पड़ा। वहीं विभिन्न चौराहों पर डग्गामार वाहन हावी रहे।
विज्ञापन

हालांकि अधिकांश बहन भाई का घर दूर होने और भीड़ से बचने के लिए एक दिन पहले ही सुसराल से मायके को निकलीं। दूसरी तरफ त्योहार पर बाजार में भीड़ होने के कारण शहर भर में जाम के हालात बने रहे। दो पहिया वाहन से लेकर चार पहिया तक जाम मेें फंसे रहे। रोडवेज बसों की लंबी कतार लगने की वजह से छोटे वाहन भी जाम में फंसे रहे। रक्षाबंधन के त्योहार के चलते परिवहन निगम के अधिकारियों ने रोडवेज बसों के अतिरिक्त चक्कर लगाने का निर्देश दिया । रविवार को अधिकांश बसें डिपो पर आने के बाद तुरंत रवाना कर दी जाती थी। इस संबंध में एआरएम योगेश ने बताया कि 47 अनुबंधित और 79 बसें निगम की है। रक्षाबंधन त्योहार को देखकर बसों के अतिरिक्त चक्कर लगाए। साथ ही बीच रास्ते चेकिंग भी की, ताकि कोई बस परिचालक गड़बड़ी न करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें