बड़ौत (बागपत)। तहसील में किसान संघर्ष समिति के बैनर तले पंचायत की। इसमें बताया कि एक प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री से वार्ता की और उन्होंने लिखित रूप में आदेश भेजने का आश्वासन दिया था। वह आदेश अभी यहां पर नहीं पहुंचा है। संघर्ष समिति ने निर्णय लिया कि आदेश आने पर पुन: पंचायत कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी और पंचायत स्थगित की।
घोषित कार्यक्रम के अनुसार किसान संघर्ष समिति के किसान बढ़ी विद्युत दरों, गन्ना भुगतान, नहरों की सफाई व आवारा पशुओें को लेकर हुई पंचायत की अध्यक्षता बलजोर सिंह ने की। संचालन विक्रम आर्य ने किया। पंचायत में चौधरी यशपाल ब्रजपाल सिंह, चौधरी सुभाष, महेंद्र सिंह, सुंदरलाल, जयवीर तथा वेदपाल पंवार ने विचार रखे। पंचायत मेें संघर्ष समिति के लोगों ने बताया कि 23 जुलाई को एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ जाकर ऊर्जा मंत्री से मिला। उन्होंने आश्वासन दिय था कि लिखित आदेश आपके पास पहुंचा दिए जाएंगे। इस पर एसडीएम पंचायत को बुलाया तो एसडीएम ने कहा कि अभी उनके पास आदेश नहीं आया है। इस पर संघर्ष समिति ने विचार कर पंचायत स्थगित करने का निर्णय लिया।