बड़ौत (बागपत)।
दिगंबर जैन डिग्री के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को कॉलेज पहुंचकर प्रदर्शन किया और संध्याकालीन कक्षाएं संचालित कराने की मांग को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
छात्रसंघ के अध्यक्ष अक्षय चौहान के नेतृत्व में मंगलवार को काफी संख्या में छात्र-छात्राएं कॉलेज पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की सीटें पूर्ण हो चुकी है, जबकि अभी भी सैकड़ों छात्र-छात्राएं प्रवेश लेने से वंचित रह गए। अक्षय चौहान ने कहा किसी भी छात्र के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। प्रवेश न मिलने की वजह से छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, उन्होंने बताया कि कॉलेज मेें संध्याकालीन कक्षाएं चलवाएं जाने व वंचित छात्रों को एडमीशन दिलवाने की कई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बाद में उन्होंने प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर कॉलेज सांध्यकालीन कक्षा चलवाने की मांग की। प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने समस्याओं का शीघ्रता से निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में आदित्य मलिक, अजय, रोहित, खुशी जैन, हीना, मुकुल, रामदेव, सुमित, अर्पित, खुशी, अफसाना, फरमान, जफरीन, अश्वनी, राजन, राहुल, अर्जुन आदि रहे।