अमीनगर सराय (बागपत)। पुरा महादेव मंदिर पर लगने वाले चार दिवसीय श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर मंगलवार को डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और एसपी जयप्रकाश ने पुरा महादेव मंदिर प्रांगण मैं बैठक ली। अफसर सहित मंदिर समिति के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश।
मंगलवार को पुरा महादेव स्थित परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में आठ से 11 अगस्त तक लगने वाले चार दिवसीय श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारी और मंदिर समिति के पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिलेभर में आठ से 11 अगस्त को शराब, मीट और अंडे की सभी दुकानें बंद रहेगी। इसलिए थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में इस बात का ध्यान रखे और ऐसी दुकानें खोलने वालंो पर सख्त कार्यवाही करें। दमकल विभाग को निर्देश दिए मेले के दौरान दो दमकल विभाग की गाड़ी महत्वपूर्ण स्थानों पर खड़ी रहे। छोटी गाड़ी सभी क्षेत्र में घूमती रहे। बिजली विभाग को मेले के दौरान 24 घंटे बिजली की आपूर्ति रखेगा। स्वास्थ्य विभाग मेला क्षेत्र में डॉक्टरों की टीम लगातार घूमकर जायजा लेती रहेगी। इसके अलावा सभी मुख्य प्वाइंटों पर एंबुलेंस सुविधा रखेंगे। परिवहन विभाग से कहा की बसों की व्यवस्था सही ढंग से पहले ही करा लें। मेले के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। डीएम ने कहा कि मेले के दौरान शौचालय और गांव की साफ सफाई लगातार होती रहे। पराग डेरी को दुकानों पर सामानों की रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग मेला शुरू होने से पहले ही मंदिर आने वाले सभी मार्गों की मरम्मत के कार्य को पूरा कराएंगे। एसपी जयप्रकाश, एडीएम लोकपाल सिंह, सीडीओ पीसी जयसवाल, सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा, डीडीओ हुब लाल, डीएसओ चमन शर्मा, सराय चेयरमैन मांगेराम यादव, पंडित जयभगवान शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।